मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठा वातावरण गाजे-बाजे के साथ घाटों पर पहुंची माता की प्रतिमाएं!*

 

 

रुदौली/अयोध्या!
रुदौली तहसील क्षेत्र के पतित पावनी कल्याणी नदी के घाटों पर बडे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ चल रहा,मां दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन। देर शाम 6.30 बजे तक विभिन्न घाटो पर मूर्ति विसर्जन का सिलसिला जारी।घाटों पर विधि विधान पूर्वक पूजा आरती के उपरांत हो रहा विसर्जन मां के अंतिम दर्शन के लिए उमडी श्रद्धालुओं की भीड।रेछ घाट पर अभी तक 50 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।पुलिस व प्रसाशन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सकुशल चल रहा विसर्जन कार्यक्रम। कैथी घाट पर 10 व कामाख्या धाम घाट पर 12,अमौनी घाट पर चार प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।प्रतिमाओं का विसर्जन लगातार जारी है।