विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं

विजयादशमी का आया है,

पावन पर्व महान ।

अनाचार के दंशकधर का,

आज हुआ अवसान ।

है असत्य पर विजय सत्य का,

पावन पर्व निराला है ।

अंधकार का नाश हुआ है,

चारों तरफ उजाला है ।

काम, क्रोध, मद, लोभ, अहं का

रावण आज जला है ।

जीवन के मधुमय उपवन में,

सच का सुमन खिला है ।

चारों तरफ खुशी का उत्सव,

प्रकृति नटी हरषाई ।

विजयादशमी के अवसर पर,

देता तुम्हें बधाई ।

 

*डा. वी. के. वर्मा*

आयुष चिकित्साधिकारी,

जिला चिकित्सालय बस्ती

✍🏻🙏🙏✍🏻