प्रयागराज। नवदुर्गा पूजा समिति रसूलाबाद के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन दुर्गा पूजा पंडाल रसूलाबाद प्रयागराज में आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, बतौर विशिष्ट अतिथि कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा और कुश श्रीवास्तव, अध्यक्ष ज्ञान गुण सागर वाहिनी उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रेम प्रकाश रमन ने किया।
कवि सम्मेलन का संचालन कर रही प्रख्यात उद्घोषिका व कवियत्री डॉ आभा श्रीवास्तव मधुर ने वाणी वंदना कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने पढ़ा, जिए इस देश की खातिर, मरे इस देश की खातिर, तिरंगा हो कफन मेरा ही सम्मान दे दो मां। बाराबंकी से पधारे हास्य व्यंग पैरोडी के प्रख्यात रचनाकार प्रमोद पंकज ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को भरपूर
हंसाया ।मदहोश लीडर नशे में हैँ चूर, न तेरा कुसूर न मेरा कुसूर। तुमने भी पेपर देखा मैंने भी पेपर देखा, पेपर लीक हो गया रब्बा रब्बा।।
कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग्य के वरिष्ठ रचनाकार सलीम शिवालवी, संयोजक शैलेंद्र मधुर, अशोक सिंह बेशर्म, नजर इलाहाबादी, अभिजीत मिश्रा और युवा कवि योगेश ओझा, झमाझम ने अपनी पंक्तियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के संयोजक ज्ञान गिरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कवि सम्मेलन में मनीष श्रीवास्तव, दीपू, पंकज श्रीवास्तव, यश श्रीवास्तव, रिंकी श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।