विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता गोष्टी 

बस्ती – महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ओपेक चिकित्सालय कैली में गुरुवार को विश्व मानसिक दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न मानसिक बीमारियों के बारे में जागरूक किया उसके बाद मानसिक विभाग की विभागा अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने बताया कि ज्यादातर लोग कार्य स्थल अत्यधिक कार्य का दबाव सहकर्मी की खराब संबंध या सहयोग की कमी से कार्य और विस्तार की जिम्मेदारियां में संतुलन न बन पाने के वजह से कार्यस्थल स्वस्थ माहौल की कमी से प्राय किसी न किसी तरह से मानसिक तनाव से ग्रस्त रहते हैं प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि बिना स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य के कार्य कुशलता भी प्रभावित होती है अतः सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनिल यादव डॉ प्रियंका केसरवानी डॉ प्रकाश डॉ प्रवीण गौतम डॉ अलका शुक्ला डॉ राजेश पांडे डॉ बी एल कनौजिया डॉ आर डी पटेल डॉ पंकज सिंह डॉ शैलेंद्र कुमार डॉ विनीत सिंह डॉ अखिलेश त्रिपाठी उप प्रधानाचार्य साहिन अख्तर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।