बस्ती – आज दिनाँक 10-10-2024 को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज के परिसर और उन्नति सेवा चेरिटेबुल ट्रस्ट के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय निबन्ध, नाटक, एवं चित्रकला प्रतियोगिता ०२ अक्टूबर को हुई थी। जिसमे जिला स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेल बस्ती प्रथम स्थान निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग प्रथम स्थान अंकिता चौधरी को एवं जूनियर वर्ग में महक फातिमा प्रथम स्थान आयी । चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान सौम्या श्रीवास्तव, तृतीय स्थान गुडिया ने प्राप्त किया था। इन सभी छात्रों को प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा बेहतर प्रदर्शन के लिए समस्त शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया गया। अन्त में आये हुए उन्नति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर आशुतोष नारायण मिश्रा ने प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून को सम्मानित किया ।
इस अवसर पर डायरेक्ट ने आयें सभी हुए शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को बधाई दिये ।