काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 128 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनायी गई

———————————————

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 128 वीं गोष्ठी रविवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा, यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में हर्षोल्लास से धूमधाम से मनाया गया।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि विजय चंन्द्र त्रिपाठी, मुख्य अतिथि गजलकार सिद्धनाथ शर्मा ” सिद्ध “, विशिष्ट अतिथि श्री शैलेंद्र कुमार अमबष्ट, संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, और तदोपरान्त सरस्वती बंदना सुनील सेठ ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

 

उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप, गजलकार गोपाल केशरी, श्री नरोत्तम शिल्पी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, आनंद कृष्ण श्रीवास्तव ” मासूम ” वाहिद इकबाल बनारसी, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, शैलेंद्र कुमार अमबष्ट, गोपाल केशरी,आशिक बनारसी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, आनंद कुमार श्रीवास्तव भिष्म, वासिफ बनारसी, सुनील सेठ, चिंतित बनारसी, बैजनाथ श्रीवास्तव, माजिद भाई, विमल बिहारी, मोहकम बनारसी, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

 

अंत में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत गोष्ठी अल्पाहार के बाद विश्राम दिया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,