सेंट्रल रेलवे का सायन रेलवे स्टेशन की सड़क हुई वीरान, शाम ढलने के बाद नशेड़ियों का बन जाता है अड्डा,,,,


अनुराग लक्ष्य, 7 अक्तूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुम्बई वासियों के लिए यूं तो वेस्टर्न, हार्बर और सायन रेलवे लाइन, तीनों का अपना अपना महत्व है लेकिन सेंट्रल रेलवे लाइन का सायन स्टेशन अपना अलग महत्व रखता है। क्योंकि यह देश के अन्य प्रांतों को जोड़ने वाला स्टेशन है। जहां से रोज़ लाखों यात्री अपनी मंज़िल तक पहुंचते हैं।
इस वक्त स्टेशन से रेलवे सेवाएं तो पूरी तरह सक्रिय हैं लेकिन स्टेशन के सामने जो दिखाई देता है। वोह एक वीरानी का रूप ले चुका है।
सायन रेलवे ब्रिज के ऊपर डाइवर्जन ही जाने की वजह आवागमन बंद हो गया है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। साथ ही शाम हो जाने के बाद सूनी सड़कों पर आराजक तत्वों का कब्ज़ा हो जाता है, और देर रात तक विभिन्न परकार के नशा खोरों का जमवाड़ा देखने को मिलता है। रेलवे प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है। जिससे उस तरफ से गुजरने वाले यात्रियों और राहगीरों को किसी अनहोनी घटनाओं को घटित होने से बचाया जा सके।