,
अनुराग लक्ष्य, 5 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुंबई वासियों के लिए खुशी की बात है कि जो मुंबई आज से पच्चीस तीस साल पहले दिखती थी, अब वह पूरी तरह बदल चुकी है। आप थोड़ा पीछे जाएं तो आपको दिखाई देगा कि मुम्बई वासियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए बेस्ट की बसों और लोकल ट्रेनों के इलावा टैक्सी ही उपलब्ध थी। लेकिन आज की मुंबई अपने पूरे शबाब पर है और पूरी दुनिया में अपने सुखद सुविधाओं का एहसास करा रही है।
आपको बताते चलें कि मेट्रो थ्री अब अक्टूबर माह में शुरू होने जा रही है। एक लंबे इंतज़ार के बाद अब कोलाबा से सीप्ज मेट्रो 3 लेन उपनगरीय रेल मेट्रो, मोनो अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी हुई होगी। मेट्रो से उतरने के बाद अब यात्री सीधे एयरपोर्ट के साथ साथ उपनगरीय रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं। जाहिर सी बात इस सुविधा से मुंबई वासियों का सफर आसान होने के साथ साथ उनका समय भी काम खर्च होगा।
कोलाबा सीपज मेट्रो थ्री 33.5 किलो मीटर है, इस मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन पड़ेंगे । इसी के साथ आरे से बीकेसी तक के पहले चरण की शुरूआत पहले होगी, जिसमें कुल 10 स्टेशन पड़ेंगे। इस्वसुविधा को पाकर यात्री बेहतर यात्रा के साथ अपने गंतव्य तक बीस मिनट में ही पहुंच जायेंगे। इस बीच यह भी खबर है कि बहुत सारे रेलवे स्टेशन के नाम भी बदले जाएंगे, जिसमें सीएसएमटी, मुम्बई सेंट्रल मेट्रो और सांतकुरूज मुख्य रूप से बदलने वाले हैं।