बस्ती यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के जनपद को पांच जोन में बांटा जाएगा। जोनवार अलग-अलग इसका नामकरण किया जाएगा। शहर में तीन व ग्रामीण क्षेत्र में दो रूट यातायात पुलिस ने तय किए गए है। रूट का नामकरण कर दिया गया है। शहर में तिरंगा तिराहे से लेकर वाया गांधीनगर, रोडवेज जिला अस्पताल, दक्षिण दरवाजा होकर रेलवे स्टेशन जाने वाले रूट को रेड जोन नाम दिया गया। दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआबाबा, रेलवे स्टेशन वाया हड़िया को आरेंज जोन में रखा गया है। बड़ेवन, मालवीय रोड, कटरा पानी, अमहट व फुटहिया को ब्लू जोन नाम दिया गया है। इसी प्रकार बड़ेवन, पटेल चौक, मनौरी, वाल्टरगंज व रुधौली को यलो जोन बनाया गया है।जबकि फुटहिया, चेतक तिराहा, डारीडीहा, सोनूपार वाया महसों को ग्रीन जोन में बांटा गया है। इसे दुर्गापूजा के उत्सव के बाद एक नवंबर से लागू कर दिया जाएगा।