दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

बस्ती  दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस प्रशासन व दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा के लिए शासन से मिली गाइडलाइन से उन्हें अवगत कराया। दुर्गा पूजा की गरिमा बनी रहे, इसके लिए पूजा कमेटियों के संचालकों को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को चेताया भी कहा कि कहीं कोई कमी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं, इस दौरान पूजा कमेटियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। समस्याओं का निवारण का आश्वाशन दिया गया। इस माैके पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि दुर्गापूजा आयोजक गण डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे। रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि सभी पंडाल वाले आग से बचाव का इंजताम रखेंगे। विद्युत तार के नीचे पंडाल नहीं बनाएंगे।सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि शासन के निर्देशों का सभी को अक्षरस: पालन करना होगा। यदि इसकी अनदेखी मिली तो संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।