आल इण्डिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष तालिव अली का हुआ स्वागत

बस्ती, 04 अक्टूबर। आल इण्डिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष तालिव अली का बस्ती पहुंचने पर महासचिव अतीउल्लाह सिद्धीकी के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। तालिव अली ने कहा देश व प्रदेश की सरकार सिर्फ लोगों को बांटने में लगी है। भारत की गंगा जमुनी तहजीब को कुछ लोगों की नजर लग गई है। लोगों में नफरत फैलाकर सिर्फ सत्ता हथियाने की राजनीति हो रही है। उन्होने कौमी तन्जीम के पदाधिकारियों से कहा कि परविर्तन के लिये कार्य करें। देश के हालात बदलने बहुत जरूरी हैं। बढ़कर आगे नही आये तो कई पीढियों को पछताना पड़ेगा। तालिब अली का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अवधेश सिंह, सुबुही निकहत, मारूफ अली, महबूब आलम, नफीस अहमद, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, रमधीरज चौधरी, गिरजेश पाल, राकेश पाण्डेय गांधियन, सद्दाम हुसेन, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी आदि शामिल रहीं।