बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर आये दिन गाली और जान से मारने की धमकी देने, घर में घुसकर मारने पीटने, छेड़खानी करने और उसे चार पहिया वाहन से अगवा करने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के अनुसार गांव निवासी राजकरन यादव और उसके परिवार वाले पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर आये दिन उसे गाली और जान से मारने की धमकी देते थे। इसी रंजिश को लेकर तीन नामजद चार- पांच अज्ञात 22 अक्टूबर 2023 को उसके घर पर चढ़ आए। चार पहिया वाहन से आए आरोपियों ने उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी, विरोध करने पर घर में घुसकर उसे मारा पीटा, उसके साथ छेड़खानी की, उसे जबरदस्ती गाड़ी में लादकर ले जाने लगे, गांव से बाहर निकलते ही गांव वालों की घेराबन्दी से उसकी जान बची। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व अन्य चार- पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी, छेड़खानी, हत्या की नीयत से अपहरण करने, एससीएसटी आदि की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।