प्रथम नवरात्रि पर१३ वैदिक रात्रि – आचार्य सुरेश जोशी

🦚 ओ३म् 🦚

*प्रथम नवरात्रि पर१३ वैदिक रात्रि*

आज नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आर्य समाज न ई बाजार बस्ती ने अपने *१३ वीं वैदिक धर्म प्रभात फेरी रात्रि का समापन* हुआ। आज के मुख्य अतिथि 🪔 ओंकार आर्य एवं समाजसेवी वशिष्ठ गोयल🪔 जी रहे!

इसी क्रम में दिनांक २०/९/२०२४ से लगातार चल रहे 🔥 वैदिक यज्ञ/ वैदिक भजन एवं वेद प्रवचनों 🔥 का भी आज १३ वें दिवस पर पूर्णाहुति हुई!

🥣 प्रतिष्ठित यजमान🥣

आर्य समाज न ई बाजार बस्ती से शुभारंभ हुए *सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार का समापन आर्य समाज मंदिर गांधी नगर बस्ती* में हुआ!

इस अवसर पर यजमान बनने का सुअवसर 🌹 आदरणीय विनोद जी को सपरिवार प्राप्त हुआ। बेटी प्रीति का *जन्म दिवस वैदिक यज्ञ वेदी पर मनाया गया। पंडिता रुक्मिणी देवी वैदिक भजनोपदेशिका ने वैदिक भजन सुनाकर सबको भक्तिरस का पान कराया* 🦩 उपवास व व्रत शब्दों के अर्थों पर विस्तार डाला। अन्न से उपराम लेकर ईश्वर में मन लगाना *उपवास व किसी कार्य के लिए संकल्पित होना व्रत है।

🥣 अध्यक्षीय संदेश🥣

जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती के यशस्वी प्रधान *आदरणीय ओम प्रकाश आर्य* ने कहा! यदि अपने बालकों को * *चरित्रवान,बलवान,बुद्धिमान, नीतिवान, धर्मज्ञ* बनाना है तो उसका एकमात्र उपाय है कि अपने बालक/ बालिकाओं को सपरिवार आर्य समाज के सत्सगों मे प्रति रविवार लेकर जायें। अंत मे प्रधान जी ने कहा दिनांक *५,६,७,८ अक्टूबर में आर्य समाज न ई बाजार सूर्ती हट्टा के ५१ वें वार्षिकोत्सव* में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम के यजमान *विनोद कुमार उपाध्याया* ने कहा हमें भविष्य में आर्य समाज के कार्यक्रमों को और भी अधिक विस्तार देना है।

आचार्य सुरेश जोशी

*प्रवासीय कार्यालय*

आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र०