बस्ती बनी धर्म नगरी – आचार्य सुरेश जोशी

🏵️ ओ३म् 🏵️

*बस्ती बनी धर्म नगरी*

मंडल बस्ती में दिनांक २०/९/२०२४ से लगातार *सत्य सनातन वैदिक धर्म* का प्रचार चल रहा है। परिवार,बाजार,घर से लेकर विद्यालय तक 🔥 यज्ञ/संस्कार/ योग/भजन/ वेद प्रवचनों 🔥 की धूम मची है। प्रतिदिन *प्रभात फेरी* जनपद के चारों दिशाओं में गगन भेदी नारों के साथ पैदल मार्च करती है।

प्रात: कालीन *वैदिक यज्ञ व सत्संग* श्री वेद कुमार आर्य (वेद बाबू) के परिवार में सम्पन्न हुआ। *आयुष्मान मनीष एवं आयुष्मती ऋचा मेंहदीरत्ता* यज्ञ की प्रतिष्ठित यजमान रही। बेटी *वेदांशी* ने ईश्वर भक्ति से ओत-प्रोत भजन सुनाया!

सायंकालीन सत्संग रोडवेज के समीप *श्रीमान् शैलजानन्द श्रीवास्तव* के परिवार में सम्पन्न हुआ। समस्त जनपद वासी आर्य समाज न ई बाजार बस्ती के *५१ वें वार्षिकोत्सव* की प्रतीक्षा कर रहे हैं।समस्त जनपद वासी *तन-मन-धन* से कार्यक्रम हेतु समर्पित हो चुके हैं।

आचार्य सुरेश जोशी

*प्रवासीय कार्यालय*

आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र०🪔