2 अक्टूबर को मुख्य मंत्री आवास के सामने मुंबई के मिल मज़दूर निकलेंगे मोर्चा

अनुराग लक्ष्य, 29 सितंबर

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

सही बात है दुनिया कितनी भी तरक्की करले लेकिन इस देश का मज़दूर मज़दूर ही रहेगा। क्योंकि वोह कैसे जी रहा है, क्या खा रहा है। यह किसी को फिक्र नहीं। मुंबई में राज्य सरकार ने मिल मजदूरों के मकानों की समस्या के समाधान के लिए उपेक्षा की नीति अपनाई है। जिससे नाराज़ हो कर गिरडी कामगार संघर्ष समिति और स्वराज संघटन ने लालबाग में प्रदर्शन किया । इस दौरान घोषणा की गई के मिल मज़दूर दो अक्टूबर को मुख्य मंत्री आवास के सामने मोर्चा निकलेंगे।

गिरडी कामगार संघर्ष समिति और स्वराज संघटन ने भारत माता लालबाग में लंबित आवास मुद्दे को लेकर धरना दिया था। क्योंकि पिछले दस वर्षों से मिल मजदूरों के आवास के लिए कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया गया।

आपको बताते चलें कि मिल मजदूरों के आंदोलन, मोर्चा और बयानों के बावजूद सरकार ने अभी तक मिल मजदूरों के आवास पर कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला है। इसलिए दो अक्टूबर को यह मोर्चा निकालना निश्चित हुआ।