पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

 हरियाणा के सोनीपत में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है। तीसरे मृतक का शव अभी तक नहीं मिला है।घायलों में 7 महिलाएं हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिलेंडर में गैस लीकेज की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सोनीपत के रिढाऊ गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के बाद फैक्ट्री की पूरी इमारत गिर गई।धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घरों में दरार आ गई है।बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला वेद नाम का शख्स अपने घर में ही अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहा था। फिलहाल वो फरार है।सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव टीम मौके पर पहुंची है।
घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फैक्ट्री का संचालक फरार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे हैं।ये मकान गांव के बीचोंबीच है, जिससे आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी