मंदिर से विद्यालय से परिवार तक

🍄 *ओ३म्*🍄
🏤 मंदिर से विद्यालय से परिवार तक🏤
आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा बस्ती के ५१ वें वार्षिकोत्सव की *पृष्ठभूमि* अत्यंत रोचक, आकर्षक, व प्रेरणादाई बनते जा रही है।
🌸 *प्रथम सभा*🌸
अत्यधिक वर्षा होने के वावजूद भी आर्य युवक/ युवतियों व पदाधिकारियों का उत्साह देखते ही बनता है। आज वर्षा के कारण *प्रभात फेरी* का मार्ग बाधित होने पर भी प्रभात फेरी स्वामी दयानंद विद्यालय में 🚩 *वैदिक जयघोष, योगाभ्यास, वैदिक प्रेरणा गीत* 🚩 के क्रम में जारी रही। वरिष्ठ पदाधिकारी श्री राजेन्द्र जैसवाल आर्य समाज मंदिर सूर्ती हट्टा बस्ती ने प्रसाद वितरण के साथ प्रभात फेरी का समापन किया।
🌸 *द्वितीय सभा*🌸
श्रीमान नवल किशोर जी ने अपने परिवार में 🪔वैदिक यज्ञ/सत्संग 🪔वर्षाकाल होने पर भी अति -उत्साह के साथ अपने आवास रोडवेज बस स्टैंड के समीप कराया ।
💪 *भीष्म प्रतिज्ञा*💪
श्रीमान नवल किशोर जी ने अपने पौत्र *ब्रह्मचारी अभय* का २० वां जन्मदिन वैदिक मंत्रों के साथ कराया इस अवसर पर ब्रह्मचारी अभय ने * *भीष्म प्रतिज्ञा की कि मैं आज से प्रतिदिन प्रातः काल उठकर अपने मातुश्री एवं पिताश्री सहित बड़े बुजुर्गो का चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद* प्राप्त करुंगा।
🌸 *तृतीय सभा*🌸
मंगल बाजार स्थित 🚩 श्री राम जानकी मंदिर 🚩 में श्रीराम के *मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप* पर प्रकाश डाला गया! श्री राम आदर्श पुत्र, आदर्श भ्राता, आदर्श पति, आदर्श मित्र ही नहीं अपितु आदर्श शत्रु भी थे।रावण का वध करने के बाद श्रीराम ने विलाप करते हुए विभीषण से कहा! हे तात ! लंका नरेश वीर गति को प्राप्त हुए हैं।चलो मिलकर इनकी *अंत्येष्टि संस्कार* करते हैं यही है उनकी मर्यादा। श्रीराम *राष्ट्र भक्त एवं ईश्वर भक्त* दोनों थे। हमें श्रीराम के इन गुणों पर चलना चाहिए!
आचार्य सुरेश कुमार
वैदिक प्रवक्ता
*प्रवासीय कार्यालय*
आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र० 🪔