लखनऊ। प्रदेश सरकार ने महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय महिला शरणालय के अग्रेतर भवन निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। यह राजकीय महिला शरणालय जनपद गोरखपुर में निर्माणाधीन है।
इस संबंध में महिला कल्याण विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार निर्माणाधीन राजकीय महिला शरणालय के अग्रेतर भवन निर्माण हेतु प्रथम किश्त के रूप में 01 करोड़ रूपये तथा द्वितीय किश्त के रूप में 276.77 लाख रुपये पूर्व में निर्गत किये जा चुके हैं। शासनादेश में निर्देश दिए गये हैं कि निदेशक, महिला कल्याण द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस योजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य कराया जाये। कार्य की गुणवत्ता मानक एव विशिष्टियों की जिम्मेदारी निदेशक, महिला कल्याण की होगी।