🚩 ओ३म् 🚩
जन -जन से हर मन तक सत्य सनातन वैदिक धर्म को पहुंचाने के लिए *आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा* के तत्वाधान में कार्यक्रम का तृतीय दिवस सम्पन्न हुआ।
🪷 *प्रभात यात्रा*🪷
प्रातः कालीन सत्र में आर्य भवन राजा बाजार से प्रभाती पदयात्रा *आर्य निवास पर श्रीमान अखिल आर्य से संपर्क करते हुए* मेहदावल रोड पर 🌼 बरदहिया चौराहा होते हुए मरवटिया ग्राम 🌼 तक पहुंची।
🌳 *प्रभाती नेतृत्व*🌳
आज पदयात्रा में 🌸 पुरोहित देवव्रत जी 🌸 श्री वृज किशोर जी गांधी नगर बस्ती ने उद्बोधन व वैदिक शंखनाद किया व *मंत्री गरुढ़ ध्वज पांडेय एवं श्री श्याम जी,अजीत पांडेय जी* ने 🏤 घर -घर में पत्रक🏤 वितरण किया।
🌹संगम तट पर वेदपाठ 🌹
द्वितीय सभा *मनोरमा व क्वानो नदी के तट पर* आर्य समाज मंदिर लालगंज में प्रधान श्रीयुत गिरजा शंकर दूबे के संयोजन में 🔥 वैदिक यज्ञ व उद्बोधन 🔥 के साथ सम्पन्न हुई। श्री संतोष जी सपत्नीक यजमान रहे। ग्राम वरतनियां से श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय,श्री शेष कुमार उपाध्याय,श्री उमाशंकर दूबे तथा लालगंज बाजार से पवन , पूर्व मंत्री स्व० हनुमान मोदनवाल की धर्मपत्नी, मंत्री सुभाष सहित मातृ-शक्तियों की उपस्थिति रही। आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा के 🌻 *५१ वें वार्षिकोत्सव*🌻 समस्त लालगंज व वर्तनियां ग्राम जिगिना आदि क्षेत्र वासियों ने 🥣 तन -मन-धन 🥣 से उपस्थिति व सहयोग का संकल्प लिया है।
🌹 *तृतीय सभा*🌹
तृतीय सभा मनमनडीह बस्ती * *श्रीमान संतोष उपाध्याय एवं श्रीमती गीता उपाध्याय प्रवक्ता जी जी आई सी बस्ती* के आवास पर सम्पन्न हुआ जहां पर जिला सभा के प्रधान श्रीमान ओमप्रकाश आर्य जी का राष्ट्र के नाम संबोधन हुआ। आपने परिवारों को *यज्ञ-संस्कार-योग* से जोड़ने की प्रेरणा की।
🌻 कल की प्रभाती🌻
कल दिनांक २३/९/२०२४ की *प्रभात यात्रा* आर्य निवास राजा बाजार से डुमरियागंज मार्ग पर ⛪ त्रिदेव मंदिर ⛪ पर सम्पन्न होगी।कल की शोभायात्रा का नेतृत्व * *श्री सत्येन्द्र वर्मा भजनोपदेशक* बस्ती के सान्निध्य में होगा। प्रातः काल ठीक ६ बजे से प्रभात यात्रा प्रारम्भ होगी।
आचार्य सुरेश जोशी
*कार्यालय कक्ष*
आर्य भवन राजा बाजार बस्ती उ० प्र०