विवेकानन्द इण्टर कॉलेज विद्युत नगर में सभी कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रारम्भ प्रधानाचार्य नें परीक्षा प्रमुख के साथ किया निरीक्षण

अम्बेडकर नगर।विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानन्द इण्टर कॉलेज विद्युत नगर में दिनांक 19 सितम्बर से सभी कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रान्त द्वारा निर्धारित समय- सारणी के अनुसार प्रारम्भ हुआ। जिसमें भैया-बहन सत् प्रतिशत उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव तथा परीक्षा प्रमुख महेन्द्र विश्वकर्मा के साथ-साथ कार्यालय प्रमुख अश्विनी श्रीवास्तव व राकेश पाण्डेय द्वारा कक्षा-कक्ष का निरीक्षण कर सभी भैया-बहनों को निर्देश दिया कि परीक्षा से पूर्व अपने विषय की तैयारी अच्छे से करके प्रश्न पत्र हल करें तथा कक्षा में लगे आचार्य को पारदर्शी तरीके से नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया ।