विश्व हिंदू परिषद सत्संग विभाग के तत्वावधान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तकेंद्र पर कराया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

*रक्तदान है महादान – श्याम बाबू*

अम्बेडकर नगर।विश्व हिंदू परिषद सत्संग विभाग के तत्वावधान में प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 17/09/24 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के रक्तकेंद्र विभाग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कराया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारम्भ राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 आभास कुमार सिंह, प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मुकुल सक्सेना, रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ0 मनोज गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ0 आभास कुमार सिंह ने रक्तदानियों के हौसले को बढ़ाते हुए सभी को रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदानियों का माला पहनाकर स्वागत भी किया।

 

शिविर संयोजक प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू ने बताया कि रक्तदान महादान है इसमें सभी को आगे आकर सहभाग करना चाहिए। कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज के लिए हर विपदाओं पर खड़ा नज़र आता उसी क्रम आज अपने संघर्ष वाली पहचान से हटकर सेवा की दृष्टि से रक्तदान का आयोजन कर समाज मे संदेश देने का काम किया कि विहिप कार्यकर्ता हर समय सेवा के लिए तैयार रहती है

इस मौके पर रक्तदाताओं के प्रेरणास्रोत यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता, मंगेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, प्रधानाध्यापक सुहेल अहमद सहित कई लोग मुख्य रूप से आदि उपस्थित रहे।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 18 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया जिसमें से स्वस्थ पाए गए 12 लोगों ने रक्तदान किया।

आज के रक्तदानी-

श्यामसुंदर यादव,

मोहित गुप्ता,

श्रीकांत बजाज,

विवेक जायसवाल,

सुनील जायसवाल,

आदित्य कुमार,

सौरभ,

यशवंत कुमार,

राकेश कुमार।

 

महिला रक्तदानी-

विजय श्री, संगीता यादव, मीना यादव।

रक्तकोष राजकीय मेडिकल कॉलेज के तरफ से संतोष मिश्रा, राकेश मिश्रा, नवीन दीक्षित, दीपक नाग, रमेश आदि रहे।