बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल गांव निवासी राम सहाय ने गांव निवासी दो सगे भाइयों, उसके पुत्र व पिता पर बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी प्रकाश, उसके भाई संजय, पिता विश्वनाथ, पुत्र राम आशीष ने बच्चों के विवाद को लेकर उसके पुत्र अंश, पुत्री पायल और आशू को मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।