पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर लाठी, डंडे से मारने पीटने का तीन सगे भाइयों, मां पर मुकदमा

 

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी बद्री ने गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर लाठी, डंडे से मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि भानपुर निवासी अनिल कुमार, उसके दो भाइयों अजय कुमार, रवि कुमार, उसकी मां सुशीला देवी ने मिलकर पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर उसे लाठी, डंडे से मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों और उसकी मां के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।