चौकी प्रभारी बाघनगर संजय यादव के नेतृत्व में सी सी कैमरा लगवाया गया
संतकबीरनगर – सेथवालिया सुनेहरा में जन सहयोग के द्वारा चौकी इंचार्ज बाघनगर संजय कुमार यादव के नेतृत्व में सी सी कैमरा लगाया गया इस सहयोग में समाजसेवी एजाज अहमद वाहिद हाफिज जी मोहम्मद अनीस के द्वारा आपसी सहयोग से चार सीसी कैमरे लगाए गए इस क्रम में मोहम्मद एजाज ने बताया कि हम दोबारा आपसी सहयोग से सीसी कैमरा लगाने का प्रयास किए हैं और आगे भी करते रहेंगे इस संबंध में वाहिद हाफिज जी ने कहा की हम शासन प्रशासन की मदद भी करना चाह रहे हैं और इससे बढ़ाते हुए अपराध को रोकने में सहायता प्राप्त होगी इसी क्रम में मोहम्मद अनीस ने बताया कि आज पूरे भारत में बलात्कार जैसी घटनाएं आए दिन सुनाई पड़ रही है अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है जिसकी रोकथाम के लिए हर प्रतिष्ठानों पर दुकानों पर बाजारों में चौराहे पर सीसी कैमरा लगवाना अति आवश्यक है इसीलिए हम सभी लोग आपसी सहयोग से दोबारा सीसी कैमरा लगवाएं हैं जिसका नेतृत्व चौकी इंचार्ज बाग नगर संजय कुमार यादव ने चार सीसी कैमरा लगवा कर संपादित किया।