डीएम द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्यो/कार्यालय का किया गया निरीक्षण

रिपोर्ट कालिंदी तीवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर –   जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबशन अधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए भवन स्थाई किये जाने हेतु प्रस्ताव के लिए कार्य योजना बनाकर फ़ाइल प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्यो का निरीक्षण करते हुए प्रकरणों के सापेक्ष रजिस्टर में अंकन आदि से सम्बंधित बिन्दुओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।