स्व. परमदेव यादव की स्मृति में अयोध्या में खुला अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘होटल देव पैलेस’, भव्य उद्घाटन संपन्न

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।मान्यवर कांशीराम के मिशन के अग्रणी सिपाही और बसपा सुप्रीमो मायावती को उत्तर प्रदेश का चार बार मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्व. परमदेव यादव की स्मृति में अयोध्या जनपद के दर्शननगर के समीप स्थित ‘अचारी का सगरा’ में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘होटल देव पैलेस’ का भव्य उद्घाटन किया गया। सेवा भाव के उद्देश्य से स्थापित इस व्यावसायिक केंद्र का उद्घाटन स्व. परमदेव यादव की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी के कर-कमलों द्वारा सायं 6 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक विशाल स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मान्यवर कांशीराम के करीबी और संघर्षशील सिपाही थे स्व. परमदेव यादव ज्ञात हो कि स्व. परमदेव यादव एमएस-4 (MS-4) के जन्मकाल से ही मान्यवर कांशीराम के सांनिध्य में आ गए थे। उन्होंने घर-घर और गांव-गांव जाकर पूरे उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज के अधिकारों की अलख जगाई, जिसका परिणाम रहा कि मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। स्व. यादव ने कभी पद और प्रतिष्ठा की लालसा नहीं रखी। यही कारण था कि मायावती ने उन्हें वह सब कुछ बिना मांगे दिया, जो अमूमन मांगने पर मिलता है। राजनीतिक ऊंचाइयों की परवाह किए बिना स्व. परमदेव यादव ने भानू राम भास्कर, राम अचल राजभर जैसे दर्जनों नेताओं को आगे बढ़ाया। उन्होंने खेत जोतने वाले और पशु चराने वाले सामान्य वर्ग के सैकड़ों जमीन से जुड़े लोगों को प्रेरित कर मायावती के सहयोग से विधायक व मंत्री बनवाया, जिससे समाज का कल्याण हुआ।
गरीबों के मसीहा थे ‘परमदेव यादव स्व. परमदेव यादव आजीवन जमीन से जुड़े रहे और आज भी उनके समर्थक उन्हें पूरी श्रद्धा से याद करते हैं। हालांकि, जीवन के अंतिम दौर में जब बहुजन समाज पार्टी की बागडोर सतीश चंद्र मिश्रा जैसे नेताओं के हाथ में पहुंची, तो उन्हें पार्टी के भीतर भारी उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने बसपा को अलविदा कह दिया था। बेटों ने दी पिता को अनोखी श्रद्धांजलि स्व. परमदेव यादव के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जो आज अपने कर्मयोग और पिता के आशीर्वाद से जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विशिष्ट स्थान रखते हैं। उनके सुपुत्रों द्वारा अपने पिता की याद में स्थापित ‘होटल देव पैलेस’ अयोध्या क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं का एक प्रमुख व्यावसायिक और आतिथ्य केंद्र बन गया है, जो आगंतुकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करेगा।