बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू बेगम खैर कालोनी गांधीनगर निवासी डा0 मोहम्मद मुजम्मिल की पत्नी और भाभी जालसाजों की धोखाधड़ी का शिकार हो गई। उनके घर पर दो जालसाज पहुंचे, अपने को कम्पनी का प्रचार प्रसार करने वाला बताया। कहा कि वे बर्तन साफ करने वाले पाउडर का प्रसार करने के उद्देश्य से आए है, उनकी पत्नी और भाभी को बर्तन साफ करने वाले वाले पाउडर के साथ जेवर साफ करने वाला पाउडर दिखाया। भरोसा जीतने के लिए चांदी का एक पायल भी साफ करके दिखाया। इसके बाद दोनो जालसाजों ने सोने का जेवर साफ करने का केमिकल दिखाकर उसे साफ करने के लिए सोने का जेवर मांगा। उसकी पत्नी एवं भाभी ने उनकी बातों पर भरोसा कर उन्हे दो सोने की चेन, दो सोने का झाला, पेंडेंट साफ करने के लिए उन्हे दे दिया। जेवरों को साफ करते करते वे धोखाधड़ी से उसकी पत्नी और भाभी का जेवर लेकर भाग गए।
मामले में डा. मोहम्मद मुजम्मिल की तहरीर पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।