पिकअप ने सड़क किनारे खडी पिकअप मे मारी टक्कर, चार घायल

 

बस्ती।  सितंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर तुर्कीपुर मे सड़क किनारे खडी पिकअप मे अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही एक अन्य पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो पिकअप के चालक, खलासी सहित 4, लोग घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी दुबौलिया व हरैया पंहुचवाया, जंहा घायलो का इलाज चल रहा है ।
घायलों में अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सालारपुर निवासी सुल्तान, रौनाही थाना क्षेत्र के मगलसी निवासी प्रदीप कुमार, बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के रतनपुरा महुली निवासी संतराज, सत्यदेव, सहित दोनो पिकअप के चालक, खलासी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद्र ने बताया कि सभी घायलो का इलाज सीएचसी मे चल रहा है ।