
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महसिन गॉव के दक्षिण स्थित रामू यादव के खेत के मेड़ पर एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। खेत से सटे मझौंआ जगत ताल में क्षेत्र के लोग मछली मारने गये थे। ताल से वापस लौटते समय शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुन आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुँचे। ग्राम प्रधान सुभाषचन्द्र चौधरी ने वाल्टरगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्ती बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलियाडीह का राजस्व पुरवा दाऊदपट्टी गॉव निवासी जलधारी पत्नी स्व बरखू प्रसाद चौधरी (85) के रूप् में हुई। परिजनों के अनुसार उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। रविवार को सुबह वह घर से खाना खा कर हाथ में डंडा लेकर घर से निकली थी। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार को दोपहर बाद घर से तीन किमी दूर महसिन गॉव के दक्षिण खेत के मेड़ के पास उनका शव पाया गया। सूचना पर पहुंचें मृतका का बड़ा बेटा हृदयराम चौधरी, हरिद्वार चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, जर्नादन, राजेन्द्र, रामलगन आदि ने शव की शिनाख्त किया। बताया कि वह प्रतिदिन खाना खाने के बाद घर से गायब हो जाती थी। अपने सबसे छोटे बेटे राममगन के साथ रहती थी। अभी भी इनका छोटा बेटा इन्हें ढूढ ही रहा है। उसके पास मोबाइल नहीं हेै। जिस वजह से वह माँ के मौत की जानकारी से अंजान है। थानाध्यक्ष दिनेशचन्द्र चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल पाएगा।