बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के हेंगापुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित 9 ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ससुराल वालों की मारपीट के चलते उसका तीन माह का गर्भ खराब हो गया।
हेंगापुर निवासी पूजा पाण्डेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल में उसका पति दीपक कुमार पाण्डेय, ससुर द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, सास सूरता देवी, पांच देवर, एक ननद मिलकर प्रताड़ित करते, मारते पीटते और उसके पिता से दहेज की मांग करते है। दहेज की मांग को लेकर उसे मारने पीटने के दौरान उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के गर्भ को नुकसान पहुंचा। तहरीर के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।