पूर्व आई.एस. लक्ष्मीकान्त शुक्ल के 7 वीं पुण्य तिथि पर गोष्ठी 29 को

बस्ती। मेधा पार्टी द्वारा संस्थापक अध्यक्ष पूर्व आई.एस. लक्ष्मीकान्त शुक्ल के 7 वीं पुण्य तिथि पर 29 अगस्त गुरूवार को प्रेस क्लब सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी देते हुये मेधा के केन्द्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने बताया कि पूर्व आई.एस. लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने शिक्षा, छात्र वृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति आदि के सवालों को लेकर सवोग्च्च न्यायालय तक संघर्ष किया और विजयी रहे। आज उनके अधूरे संकल्पों को पूरा करने, निजी स्कूलों में आर्थिक शोषण बंद कराने के साथ ही 25 प्रतिशत छात्रों को प्रवेश दिये जाने के सवाल को लेकर मेधा पार्टी 29 से जागरूकता अभियान शुरू करेगी। बताया कि कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट जनों को भी आमंत्रित किया गया है।