नेहरू युवा केन्द्र के शिविर में 11 ने किया रक्तदान

बस्ती। रविवार को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नानक नगर पचपेड़िया स्थित बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक में पहुंचकर नेहरू युवा केन्द्र के 11 लोगों ने रक्तदान किया।

जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा रक्तदान हेतु युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह शिविर लगाया गया। कहा कि रक्तदान के द्वारा हम दूसरे का जीवन बचाने में योगदान कर सकते हैं। इससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नही पड़ता। उन्होने नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े युवाआंें का आवाहन किया कि वे रक्तदान शिविरो में बढ चढ कर योगदान करें। यह महादान है।

शिविर को संचालित कराने में शुभम पंत, ओम प्रकाश मिश्र आदि ने योगदान दिया।