प्रधानाचार्य और कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर कम्प्यूटर, लैपटाप, नगदी चुरा ले गए चोर,पहले भी हो चुकी है सीसीटीवी कैमरा, पंखे की चोरी

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के अठदेउरा स्थित देवी फूलमती इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य व कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर चोर कमरे में रखा डेस्कटाप, लैपटाप, प्रिंटर, वोर्ड परीक्षा शुल्क का पांच हजार रूपया नगदी चुरा ले गए। इससे पहले भी चोर विद्यालय से सीसीटीवी कैमरा और पंखा चोरी कर चुके है।
मामले में विद्यालय के प्रबन्धक कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू हवेली खास गाँधीनगर निवासी सुभाषचनद्र उपाध्याय की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकददमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।