मुख्य मंत्री माझी लड़की बहिन योजना में एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ


अनुराग लक्ष्य, 20 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
सरकारें कोई भी हों, किसी समय की हों, महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए नित नई योजनाएं आती ही रहती हैं। लेकिन इस बार शिंदे सरकार में मुख्य मंत्री माझी लड़की बहिन योजना की चारों तरफ पशशा हो रही है। और महिलाओं की आंखों में एक उम्मीद की किरण जगमगाती दिख भी रही है।
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सरकार ने माझी लड़की बहिन योजना की औपचारिक शुरुआत भी कर दी है। इसी के साथ मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि यदि महायुति सत्ता में आता है तो मासिक भत्ता 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस योजना से लगभग एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सकता है।
इस योजना का लाभ उठा ने के लिए महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष की विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को 1500 रुपए महीने की वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। शर्त यह है कि उनकी पारिवारिक वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक न हो। पात्र महिलाओं का महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। इस योजना का बजट 46000 हज़ार करोड़ रूपए रखा गया है।
आपको बताते चलें कि जब से यह योजना मंज़र ए आम हुई हैं। महिलाओं में एक नया उत्साह दिखाई दे रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में आए दिन महिलाएं इस योजना का लाभ उठा ने के लिए अपने आवेदन दे रही हैं