जंगली जानवर के हमले से तीन बकरियों की मौत गांव में फैला दहशत 

बस्ती मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रेवली गांव निवासी एजाज अहमद  की तीन बकरियां थी  रोज की भाति घर के सामने टीन सेड में  बकरियां रहती थी  रविवार रात को किसी जंगली जानवर ने इन बकरियों पर  हमला बोल दिया जिससे उनकी मौत हो गई सुबह जब घर के लोग टीन सेड में गए बकरियों को निकालने तब तीनो खून से लथ पथ थी खून देखते ही घर वालों के होश उड़ गए लाश को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई जंगली जानवर आया होगा और इन बकरियों नोच नोच कर काट डाला होगा जिससे इन बकरियों की मौत हो गई इस घटना से आसपास के गांव में दहशत फैली हुई है.