सुल्तानपुर जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण संतोष कुमार की पीट-पीटकर उनके किराए की मकान में हत्या कर दी गई। हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने विभागीय लोगों की हत्याकांड में शामिल होने का इशारा करते हुए चार पुलिस की टीम खुलासे के लिए गठित कर दी है।
दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद से मौके पर सनसनी फैल गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मामले में पैसे के लेनदेन की बात प्रथम दृष्टया का सामने आ रही है। क्षेत्राधिकार नगर शिवम मिश्रा और नगर कोतवाल एके द्विवेदी भी पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। मृतक अधिशासी अभियंता संतोष कुमार अलिया के रहने वाले थे और परिवार प्रयागराज में निवास करता है। मृतक के परिजनों ने तहरीर दी जिसमें एई अमित कुमार और उसके एक साथी का हत्या में होना बताया जा रहा है। हत्याकांड के बाद प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह की चर्चाएं सुनी जा रही हैं। विभाग में कई तरह के विवाद आने की बात अधिशासी अभियंता ग्रामीण संतोष कुमार के साथ होने की बात कही जा रही है।