बस्ती। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव नरसिंह पटेल अशानी का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर है।
बुधवार को भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा की अध्यक्षता में गोटवा स्थित गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज में शोक सभा आयोजित कर नरसिंह पटेल अशानी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। डा. वर्मा ने कहा कि उनका निधन महासभा की बड़ी क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डा हनुमान प्रसाद, बद्री चौधरी, मस्तराम वर्मा, अरविन्द चौधरी, इं के. सी. चौधरी, अशोक वर्मा, बिद्या सागर चौधरी, मंशाराम चौधरी, डा० श्याम नरायण चौधरी, अशोक चौधरी, आर. डी. चौधरी लोग आदि शामिल रहे। दो मिनट के मौन के साथ उपस्थित लोगों ने नरसिंह पटेल अशानी के योगदान पर प्रकाश डाला।