कांग्रेस अपने को भारत विभाजन का जिम्मेदार मानकर प्रायश्चित करे अन्यथा आने वाली पीढ़ी कहेगी एक थी कांग्रेस।-राजेंद्र नाथ तिवारी

बस्ती अगस्त भारत के विभाजन की विभीषिका के अवसर पर आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि सारा समाज और देश के बहुसंख्यक लोग कांग्रेस को आजादी का सूत्रधार मानते हैं ,पर विडंबना यह है कांग्रेस इतनी चतुर पार्टी है की अपना यश अपने पक्ष में करती है, लेकिन अपयश के लिए वह मौन रहती है ।
आखिर हमें यह कौन बताएगा भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार कौन है ?तत्कालीन नेताओं के सत्ता में वापसी की जल्दबाजी और परस्पर स्वार्थ की टकराहट ने ऐसे विष को जन्म दे दिया जो जीवन भर के लिए भारत को जहर की तरह साल रहा है ।कोई भी कांग्रेस का नेता या स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि आखिर भारत विभाजन का जिम्मेदार कौन है ?
कही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तो जिम्मेदार नहीं ?क्योंकि आर एस एस कांग्रेस का प्रिय विषय है।यह प्रश्न छोड़ते हुए श्री तिवारी ने कहा आखिर चार-पांच पुस्तों से कांग्रेस भारतवर्ष पर शासन कर रही है और उसकी अदूरदर्शित और महात्मा गांधी के तटस्थ भाव ने भारत के विभाजन को जन्म दिया ।
यदि आजादी के घटनाक्रमों पर गौर किया जाए तो मानना पड़ेगा भारत विभाजन ने दर्द तो कांग्रेस का तत्कालीन नेतृत्व तो बस सत्ता हस्तांतरण के लिए जल्दबाजी में था। अगर थोड़े दिन और रुक गए होते यह बात समझ में आ जाती। अंग्रेजों ने मन बना लिया था कि हम सट्टा हस्तांतरण कर देंगे ,लेकिनकानून बनाकर आजादी ली गई अंग्रेजों की शर्त पर।
यह भारत को छोड़कर दुनिया में और कोई भी मिसाल नहीं है इतिहास में उल्लेख मिलता है । पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान से लाखों लोग विस्थापित हुए 20 लाख से ऊपर लोगों का विस्थापन हुआ और लाखों लोगों को बहू बेटियों सहित जवान महिलाओं की अस्मत को लूटने के बाद हत्या कर दी गई आखिर इस के लिए कांग्रेस अपने को जिम्मेदार मान कर प्रयश्चित क्यों नहीं करती ? कांग्रेस को भारत विभाजन के लिए प्रायश्चित करना चाहिए अगर वह प्रायश्चित नहीं करती है तो माना जाएगा कि वह कांग्रेस हर हाल में देश की अस्मिता नहीं बल्कि देश की सत्ता से सौदा करना चाहती थी।
इस अवसर पर आद्या प्रसाद शुक्ल,सुजीत,श्री संत प्रसाद त्रिपाठी श्री राम सागर यादव श्री सुजीत कुमार सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।