सांसद जगदंबिका पाल का जवाब नहीं

*जगदम्बिका पाल (सांसद-डुमरियागंज) ने एकबार पुन: इतिहास के पृष्ठों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। अभी कल ही उन्हें वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पर बनी 31सदस्यीय JPC (संयुक्त संसदीय समिति) का अध्यक्ष नामित किया गया है। संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक वक्फ बोर्ड अधिनियम संशोधन कानून पर जब भी बात होगी, तब-तब पाल जी का नाम ऐतिहासिक संदर्भ में लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्री पाल वर्तमान लोकसभा में अधिष्ठाता मंडल के वरिष्ठ सदस्य हैं। पाल जी उ0प्र0 के ऐतिहासिक मुख्यमंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं। वह भूतपूर्व नहीं बल्कि “अभूतपूर्व” मुख्यमंत्री हैं। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से वे रिकॉर्ड चौथी बार सांसद हैं। इस प्रकार संसदीय जीवन में उनके नाम अनेकों रिकॉर्ड दर्ज हैं।