फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रा0 स्वा 0 केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत के नेतृत्व में आशा बहुओ की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में फाइलेरिया से बचाव उपाय बताया गया।
गोष्ठी का उदघाटन भाजपा जिला मंत्री कपिल देव कनौजिया ने फीता काट कर किया।गोष्ठी मे मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया जैसे गंभीर संक्रामक रोग से मुक्ति दिलाने के लिए हम सबको तत्पर होना पड़ेगा। इसके लिए फाइलेरिया बचाव जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पौली क्षेत्र के शनिचरा बाजार, रोसयाबाजार और पौली में कार्य क्रम का शुभारंभ हुआ जो 10अगस्त दिन सोमवार से आशा बहुओं को घर घर जाकर फाइलेरिया की दवा दिया जाएग।इस अभियान को चला कर दो साल से उपर के बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को इसकी दवा खिलाई जा रही है। फाइलेरिया, लिफेटिक फाइलेरियासिस या हाथीपांव मच्छर से फैलने वाला एक दर्दनाक रोग है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति के शरीर का प्रभावित हिस्सा विकलांग हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, फाइलेरिया उन संक्रामक रोगों में से एक है जिनसे देश में प्रति वर्ष काफी लोग प्रभावित हो रहे हैं। जागरूकता व समय से इलाज से बचा जा सकता है।
इस मौके पर डॉक्टर अश्विनी यादव रजनीश उपाध्याय बीसीपीएम राकेश कुमार स्टाफ सहित आशा और संगिनी मौजूद रही।