लखनऊ। यूपी नीट-यूजी काउंसिलिंग का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। मेडिकल व डेंटल कालेजों में प्रवेश के लिए 20 अगस्त से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में दाखिले की प्रक्रिया पांच सितंबर तक चलेगी ।एमबीबीएस की 10,500 सीटें और बीडीएस कोर्स में 2,200 सीटें हैं। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह की ओर से जारी की गई समय-सारिणी के अनुसार 20 अगस्त से 24 अगस्त तक अभ्यर्थी आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे, अभिलेख अपलोड कर सकेंगे और पंजीकरण की धनराशि व धरोहर राशि जमा कर सकेंगे । 24 अगस्त को ही आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। 25 से 29 अगस्त तक अभ्यर्थी अपने मनपसंद मेडिकल व डेंटल कालेज का विकल्प भर सकेंगे। 30 अगस्त को सीट आवंटन की सूची जारी की जाएगी।