अनुराग लक्ष्य, 10 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
आपको शायद पता नहीं को अल्लाह को सखावत कितना पसंद है। बंदा जब अल्लाह की राह में एक रुपया खर्च करता है तो मेरा रब उसे एक के बदले सत्तर आता करता है।
ताज़ा खबर यह है कि सलमान खान, शाहरुख खान और सोनू सूद के बाद अब एक नाम और जुड़ गया है। जी हां यह नाम है फ़िल्म इंडस्ट्री के जानें माने अभिनेता अक्षय कुमार का, जिन्होंने बीती शाम हाजी अली दरगाह जियारत के लिए पहुंचे और दरगाह की देखभाल और मरम्मत के लिए उन्होंने दरगाह कमेटी और अन्य पदाधिकारियों को 1 करोड़ 21 लाख रुपए अपनी तरफ से नज़राना पेश किया।
अक्षय कुमार के इस दरिया दिली की सर्वत्र सराहना हो रही है।दरगाह पर अक्षय कुमार को देखने के लिए एक हुजूम उमड़ा। अक्षय कुमार ने अपने फैंस और चाहने वालों के साथ बहुत ही प्यार और दिलेरी से बात चीत भी की।
लोगों का कहना है कि यह तो पता नहीं चला कि अक्षय कुमार किस मन्नत की पूर्ति के लिए दरगाह आए थे, माथा टेका और कीमती चादर भी चढ़ाई। लेकिन उनकी इस सखावत और दरिया दिली की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।