बस्ती। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मनसाराम निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गये हैं। लखनऊ के दारूलशफा कामन हाल में हुये अधिवेशन में सर्व सम्मत से मनसाराम को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी यादवेन्द्र मिश्र ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
बस्ती पहुंचने पर गुरूवार को लोहिया काम्पलेक्स में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियोे, सदस्यों ने मनसाराम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। मनसाराम ने बताया कि अति शीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी। बताया कि उनका लक्ष्य चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारियों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा कराना है।
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनसाराम का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पिताम्बर चौधरी, बलराम कन्नौजिया, सोमईराम आजाद, सुनील कमार, शिव कुमार, सुभाष चन्द्र, सन्तोष कुमार, मनोज आर्य, राम प्रकाश, राधेयाम, नियामतुल्लाह, सन्तोष शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Post Views: 149