इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज पाए गए हैं। दोनों की हालत सामान्य है। दरअसल इन्हें सर्दी ,खांंसी और सांस लेने में परेशानी थी। इस पर जांच कराई तो पॉजिटिव पाए गए। इधर, हैरानी की बात है कि अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है। इनमें से एक 60 वर्षीय महिला है। उसने इंदौर के ही एक प्राइवेट लैब से जांच कराई थी। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाई गई। वह वैशाली नगर की रहने वाली है। वह होम आइसोलेट है और हालात ठीक है। दूसरा मामला 44 वर्षीय व्यक्ति का है। वह खण्डवा रोड का रहने वाला है। दो दिन पहले उसने से प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया था। यहां हॉस्पिटल की लैब में उसकी जांच कराई तो रिपोट पॉजिटिव आई है। वह अभी एडमिट है और स्थिति ठीक है। एक अन्य नीमच के व्यक्ति के कोराना पॉजिटिव की सूचना है लेकिन वह अभी एडमिट नहीं है और स्थित ठीक है। एक अन्य नीमच के व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है लेकिन वह इंाछेर में नहीं है। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया के मुताकबिक उन्हें कोरोना के किसी मरीज की जानकाीर नहीं है।