वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण :प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती, महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज शासन के एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की एक दिवसीय शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया,
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने इस अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया,इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण की पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका है,आज वैश्विक परिवेश में पर्यावरण संरक्षण का जो अभियान चलाया जा रहा है,उसमे वृक्षा रोपण अभियान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करे,
कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा कि स्वयं सेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास है,आज के वृक्षारोपण अभियान में स्वयं सेविकाओं ने जिस पौधे को लगाया है,उसका देखभाल करने का दायित्व भी उन्ही स्वयं सेविका को सौंपा गया है,जिससे इस अभियान की सार्थकता सिद्ध हो सके,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा, नूतन यादव,डा सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, डा संतोष यदुवंशी, डा प्रियंका मिश्र, डा कमलेश पाण्डेय,मोनी पांडेय,नेहा श्रीवास्तव ,अरुण मणि त्रिपाठी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय,पूनम यादव ,ज्ञानेश्वर तिवारी,सहित एन एस एस की स्वयं सेविकाएं, उपस्थित रही,