घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला पर हमला, एक नामजद

 

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी रामकेवल ने पारिवारिक रंजिश को लेकर घर में घुसकर अपनी भाभी को धारदार हथियार से मारकर गम्भीर रुप घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गौर थाना क्षेत्र के माझामानपुर (पुरवा सेखुवरिया) निवासी प्रभुदीन ने पारिवारिक रंजिश को लेकर उसकी भाभी गेना देवी पत्नी रामअवध पर घर में घुसकर धारदार हथियार से मारकर गम्भीर रुप घायल कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।