कांवड़ ड्यूटी में जा रही स्कूटी सवार दो महिला कांस्टेबल सांड से टकराकर हुई घायल

 

बस्ती। 1अगस्त  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर थाना पर तैनात दो महिला कांस्टेबल सांड से
टकरा कर घायल हो गई। दोनो महिला कांस्टेबल कांवड़ डयूटी के लिए स्कूटी से निकली थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
नगर थाना पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रतिमा व रानी सिंह एक ही स्कूटी पर सवार होकर कांवड़ में लगी ड्यूटी में गोटवा जा रही थीं। अभी वह बस्ती- कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास पहुंची ही थी कि तभी अचानक रास्ते में एक सांड आ गया। जिससे वे टकरा गई, इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों कांस्टेबल घायल हो गई।