फ्लाइट में पति-पत्नी के बीच जमकर चले लात-घूंसे, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

डबलिन ,01 अगस्त। फ्लाइट में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिनके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ती है। ऐसी ही घटना डबलिन से फ्लाइट के दौरान पति-पत्नी के बीच मारपीट की सामने आई। इस मारपीट के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट 738 ने शाम करीब 7:15 बजे डबलिन से उड़ान भरी.उड़ान के करीब एक घंटे बाद ही क्रू ने इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की।
दरअसल फ्लाइट में कपल बहुत ही बुरी तरह से लड़ने लगा था। लड़ाई के दौरान ब्रिटेन की महिला के चेहरे पर चोट भी आई थी, जिसकी वजह से फ्लाइट लैंड होने के बाद उसके पार्टनर को गिरफ्तार किया गया। इस घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आखिरकार दो घंटे की देर होने के बादफ्लाइट को वापस उड़ाया गया और डेस्टिनेशन यानि देर रात 1 बजकर 5 मिनट पर पहुंचाया गया।