संतकबीरनगर – जनपद संतकबीरनगर के सैथवलिया के निवासी एक विकलांग व्यक्ति हाफिज बिना पैरों की उड़ान इसका जीता जागता सबूत है । जिन्होंने बिना पैरों के ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निपटने के लिए 500 से अधिक वृक्षा रोपण किया है । यह वृक्ष लगभग 10 वर्ष के हो चुके हैं । इन पौधों से उन्होंने समाज को यह संदेश दिया । कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या को कम करने के लिए ऑक्सीजन का होना बहुत आवश्यक है । धरती की रक्षा कवच ओजोन परत से होती है । इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ को लगाना चाहिए ।