लखनऊ – उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के अलावा नगरीय निकायों में पार्षदों सभासदों व सदस्यों को नामित करने तथा गन्ना समितियों के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।